100 लोगों के क़त्ल के बाद एक शख्स तौबा का वाक़िअ सुनाय । 100 logon ke qatl ke baad ek shakhs tauba ka waqia sunay nabi na
100 क़त्ल के बाद तौबा 100 qatl ke baad tauba
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया. तुमसे पहले लोगों में एक शख़्स था जिसने 99 क़त्ल किए थे। उसने दुनिया के सबसे बड़े आ़लिम के बारे में पूछा। लोगों ने उसे एक राहिब का पता दिया। वह क़ातिल उस राहिब के पास आया और उससे कहा मैंने 99 क़त्ल किए हैं, क्या मेरी तौबा क़बूल हो सकती है? राहिब बोला: नहीं। उस आदमी ने राहिब को भी क़त्ल करके के 100 क़त्ल पूरे कर लिए।
फिर उसने दोबारा दुनिया के सबसे बड़े आ़लिम की तलाश शुरू की। तो उसे एक आलिम का पता बताया गया। क़ातिल आ़लिम के पास गया। और कहा: मैंने 100 क़त्ल किए हैं। क्या मेरे लिए तौबा मुमकिन है? आ़लिम ने कहा: हॉं! तेरे और तेरी तौबा के बीच में कौन आड़ हो सकता है। फिर आ़लिम ने कहा: फलां जगह जाओ वहां अल्लाह के नेक, इबादत-गुज़ार लोग रहते हैं। तुम भी वहीं जाकर उनके साथ इबादत करो। और फिर अपने वतन वापस ना होना। क्योंकि यह बहुत बुरी जगह।
अब यह क़ातिल चल पड़ा। और जब आधे रास्ते में पहुंचा तो उसे मौत आ गई। लिहाज़ा उसके बारे में रहमत और अ़ज़ाब के फ़रिश्ते आपस में झगड़ने लगे। रहमत के फ़रिश्तों ने कहा: यह तौबा करके अपना दिल अल्लाह की रहमत से लगाने आ रहा था। अ़ज़ाब के फ़रिश्तों ने कहा: इसने कभी कोई नेकी नहीं की।
तभी अल्लाह ने एक फ़रिश्ते को उनके पास आदमी की शक्ल में भेजा। रहमत और अ़ज़ाब के फरिश्तों ने इसे अपने दरमियान फ़ैसला करने के लिए चुना। इसने हुक्म दिया कि दोनों तरफ़ की ज़मीन नापी जाए। जिस तरफ़ की ज़मीन कम हो मरने वाले को उसी तरफ़ ले जाया जाए। यानी अगर यह गुनाहगारों की बस्ती के क़रीब है तो अ़ज़ाब के फ़रिश्ते इसे ले जाएं। और अगर नेक लोगों की बस्ती के क़रीब है तो रहमत के फ़रिश्ते इसे ले जाएं। लिहाज़ा ज़मीन नापी गई तो नेक लोगों की बस्ती गुनाहगारों की बस्ती से सिर्फ़ एक बालिश्त कम थी। और यह मरने वाला नेक लोगों की बस्ती के क़रीब था। यह देख कर इसे भी नेक लोगों में से कर दिया गया। और रहमत के फ़रिश्ते इसे अपने साथ ले गए।
मालूम हुआ कभी भी कितने भी गुनाह हो जाएं लेकिन अल्लाह की रहमत से ना-उम्मीद नहीं होना चाहिए।
अल्लाह मेरी तौबा, पेज नंबर 30
दूसरों को भी शेयर करें।
दीनी मसाइल, वाक़यात, इस्लामिक हिस्ट्री और भी बहुत कुछ दीनी मालूमात हासिल करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें।
एक टिप्पणी भेजें